अमरीकी दादागिरी, ट्रम्प-टैरिफी खेल
कहे मान भारत कहा, बेच न सस्ता तेल
बेच न सस्ता तेल, रीढ़ क्यों रखे सीधी
इस दुनिया पर राज, सदा करते अमरीकी
‘वंदना’ धमकी हाय, लगे पर फीकी-फीकी
भारत हुआ सशक्त, सहे न धौंस अमरीकी
वंदना बाजपेयी
सीजन शादी का लगा, संग साथ त्योहार
इतराया सोना बहुत, हुआ लाख के पार
हुआ लाख के पार, आन बिटिया की शादी
चाचा जी हैरान, टली अब सब्जी-भाजी
लगी पूँछ क्यों आग, नहीं दें कोई रीजन
पगड़ी टोपी बेच, कटे अब शादी सीजन
वंदना बाजपेयी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें